पिछड़ों के हक के लिये भाजपा में जुबान नहीं खोल सकते स्वतंत्र देव: राजभर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता पिछड़ों के हक के लिये अपनी जुबान नहीं खोल सकते। राजभर ने रविवार को संडीला विधानसभा क्षेत्र से …

हरदोई। समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता पिछड़ों के हक के लिये अपनी जुबान नहीं खोल सकते।

राजभर ने रविवार को संडीला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी को गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया है। इस मौके पर उन्होने स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का लोडर बताया और कहा पिछड़ों के हक के लिए यह लोग बीजेपी में अपनी जुबान नहीं खोल सकते है।

राजभर ने सीएम योगी पर ली चुटकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट पर उन्होने चुटकी लेते कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे का ट्वीट नहीं पढ़े, जब पूरे प्रदेश की जनता सोई थी, तभी ट्वीट करके लोग उठ के भगवान का नाम लेते हैं और उनको इतना डर सता रहा है कि खाली अखिलेश अखिलेश रट रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी में कम होने लगे हैं कोरोना के नये मामले, ये बनी वजह…

हरदोई: जंगली जानवर के हमले से कई ग्रामीण जख्मी, इलाके में सनसनी

हरदोई। जंगली जानवर के हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात ग्राम सकरौली निवासी नरेश द्विवेदी खेत की रखवाली कर रहे थे । तभी किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया चीख-पुकार करने वह विरोध करने पर जानवर उसे घायल कर भाग… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/hardoi-many-villagers-injured-by-wild-animal-attack-sensation-in-the-area/

संबंधित समाचार