लखनऊ: प्रदेश में शुरू होगा कोहरे का प्रकोप, तापमान में होगी गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वायुमंडल में निम्न दाब बनने के चलते उत्तर प्रदेश में बेमौसम हो रही बारिश का दौर खत्म हो गया है। हालांकि रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह के वक्त में बूंदाबांदी हुई और दिन भर बादल छाये रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अब सोमवार से प्रदेश में कोहरे का प्रकोप शुरू …

लखनऊ। वायुमंडल में निम्न दाब बनने के चलते उत्तर प्रदेश में बेमौसम हो रही बारिश का दौर खत्म हो गया है। हालांकि रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह के वक्त में बूंदाबांदी हुई और दिन भर बादल छाये रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अब सोमवार से प्रदेश में कोहरे का प्रकोप शुरू हो जायेगा। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

प्रदेश में रविवार को नैनीताल, बदायूं, फरूर्खाबाद, औरय्या, कन्नौज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, चित्रकूट व कौशाम्बी को छोड़कर सभी जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। हरदोई और श्रावस्ती में सबसे अधिक दर्ज हुई। प्रदेश में कुल 3.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी गलन
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार निम्नदाब को प्रकोप खत्म हो चुका है। वहीं सोमवार से प्रदेश में सुबह के वक्त में कोहरे का प्रकोप शुरू हो जायेगा। इसके कारण सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

पढ़ें- UP Election 2022: सपा ने चुनाव आयोग से की अमित शाह की शिकायत, कैराना में कोरोना नियम तोड़ने के लगाए आरोप…

संबंधित समाचार