बरेली: भाजपा से संजीव का नामांकन, अब सपा से राजेश अग्रवाल पहुंच रहे कलेक्ट्रेट
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर अब नामांकन में तेजियां आ रही है। टिकट फाइनल होने के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन की तैयारियों में जुटे है। भाजपा की कैंट सीट से संजीव अग्रवाल ने अपना नामांकन करा लिया है। इसके बाद अब सपा की शहर सीट राजेश अग्रवाल नामाकंन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर अब नामांकन में तेजियां आ रही है। टिकट फाइनल होने के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन की तैयारियों में जुटे है। भाजपा की कैंट सीट से संजीव अग्रवाल ने अपना नामांकन करा लिया है। इसके बाद अब सपा की शहर सीट राजेश अग्रवाल नामाकंन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच रहे है। हालांकि अभी कई सीटों पर नामाकंन होना बाकी है।
दरअसल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने शहर से विधानसभा से डॉ. अरुण अग्रवाल और कैंट विधानसभा से संजीव अग्रवाल का टिकट फाइनल किया। सोमवार सुबह कैंट विधानसभा सीट के प्रत्याशी संजीव अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने नामांकन कराया। उनके साथ शहर के मेयर डॉ. उमेश गौतम भी साथ रहे।
हालांकि इसके बाद अब शहर विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने भी नामांकन का ऐलान कर दिया है। वह भी सोमवार यानि आज दोपहर 2 बजे तक नामाकंन के लिए अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचेंगे।
इस बार भाजपा और सपा की होगी मजबूत टक्कर
इस चुनाव में सपा और भाजपा की टक्कर बेहद मजबूत है। जिस तरह से भाजपा ने अपने मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। ठीक उसी तरह से इस बार सपा ने भी प्रत्याशियों का चयन करने में कोई कोताही नहीं बरती है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच इस बार मजबूत मुकाबला देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े-
