लखनऊ: खिली धूप करेगी गणतंत्र दिवस का इस्तकबाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम के तल्ख तेवरों से प्रभावित लोगों को आने वाले दिनों में खिली धूप सेंकने का मौका मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न सिर्फ बारिश से निजात मिलने के आसार है बल्कि धूप खिलने से ठिठुरन से फौरी राहत मिलने का …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम के तल्ख तेवरों से प्रभावित लोगों को आने वाले दिनों में खिली धूप सेंकने का मौका मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न सिर्फ बारिश से निजात मिलने के आसार है बल्कि धूप खिलने से ठिठुरन से फौरी राहत मिलने का अनुमान है।

इस दौरान बर्फीली हवाओं का दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और उन्नाव समेत कई स्थानो पर बादल छाये रहे और इस बीच बादलों की ओट से निकले सूर्य के दर्शन भी कुछ समय के लिये हुये।

बारिश से निजात मिलने से सड़कों पर गहमागहमी बढ़ी और बाजार एवं माल में भीड़ नजर आयी। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि अगले 24 घंटे में लगभग समूचे उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का अनुमान है हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसे हालात उत्पन्न होने का अनुमान है।

कोरोना की रोकथाम के लिये यूपी में घर-घर दस्तक अभियान शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के खिसकते ग्राफ के बीच सरकार ने वैश्विक महामारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये सोमवार से घर-घर दस्तक अभियान की शुरूआत की है। अभियान के तहत 29 जनवरी तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी और बीमारी के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को निःशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध करायेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने कोविड प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में निर्देश दिये कि जरूरत के अनुसार लोगों के टेस्ट किए जाएं।

यह भी पढ़ें:-कोरोना की रोकथाम के लिए अब यूपी में शुरू होगा घर-घर दस्तक अभियान

संबंधित समाचार