यूपी चुनाव 2022: सपा को लगा एक और बड़ा झटका, विधायक सुभाष राय बीजेपी में हुए शामिल
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में भागम भाग मची हुई। इसी कड़ी में आज सोमवार समाजवादी पार्टी (सपा) उस वक्त बड़ा झटका लगा जब जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष राय ने भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंन कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में भागम भाग मची हुई। इसी कड़ी में आज सोमवार समाजवादी पार्टी (सपा) उस वक्त बड़ा झटका लगा जब जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष राय ने भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंन कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की विचारधारा से काफी प्रभावित हुए हैं, जिसके बाद वो भाजपा में शामिल हुए।
इससे पहले सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव और साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने भाजपा में शामिल होकर सपा को बड़ा झटका दिया था। अब सपा विधायक सुभाष राय के भाजपा में जाने से पार्टी को एक बड़ा झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
सपा विधायक सुभाष राय को दिल्ली भाजपा दफ्तर में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। स्वतंत्र देव ने सुभाष राय को भाजपा को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका भाजपा में स्वागत किया।
स्वतंत्र देव ने कहा कि सुभाष राय पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं. वो डॉ दिनेश शर्मा के साथ बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे. ये उनकी घर वापसी है. यूपी में जिस तरह से कानून का राज चल रहा है और राष्ट्रवाद की बया चल रही है उसे देखते हुए वो पार्टी में शामिल हुए हैं.
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बिना आदेश के जमीन का बंटवारा करने पहुंचे दरोगा ने दिखाया रिवाल्वर, जानें पूरा मामला…
