UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां देखें सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सचिन पायलट भी यूपी में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी दल जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से चुनाव आयोग ने 30 जनवरी तक फिजिकल रैली और रोड शो पर रोक लगा दी है। यही वजह है कि घर-घर जाकर चुनाव प्रचार को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:-‘एक मौका केजरीवाल को’ दिल्ली के CM ने चुनावी राज्यों के लिए शुरू किया अभियान, दिल्लीवासियों को सौंपा ये काम…

संबंधित समाचार