मुरादाबाद : कांग्रेस के जिला महासचिव छह साल के लिए निष्कासित, ये है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी का प्रचार करना कांग्रेस के जिला महासचिव और नगर निगम के वार्ड 69 के पार्षद सद्दाम हुसैन को भारी पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर प्रदेश नेतृत्व को इसकी सूचना भेज दी। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि सोशल …

मुरादाबाद, अमृत विचार।विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी का प्रचार करना कांग्रेस के जिला महासचिव और नगर निगम के वार्ड 69 के पार्षद सद्दाम हुसैन को भारी पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर प्रदेश नेतृत्व को इसकी सूचना भेज दी।

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सार्वजनिक हुए वीडियो और फोटो में सद्दाम हुसैन निवासी मियां कालोनी समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी का खुलेआम चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि वह नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद होने के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर हैं।

उन्होंने इस कृत्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों में मानते हुए उन्हें तत्काल 6 वर्षों के लिये पार्टी के पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इसकी जानकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ को भेज दी है।

 

संबंधित समाचार