बहराइच: वाहन में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए सड़क पर उतरे एसपी ग्रामीण…
बहराइच। नानपारा बहराइच हाईवे पर सोमवार को एसपी ग्रामीण की अगुवाई में वाहनों की तलाशी ली गई। वाहनों की जांच के बाद ही लोग आवागमन कर सके। वाहनों में जांच के दौरान नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु: एसपी चुनाव आचार संहिता लागू कराने के लिए सोमवार को एसपी ग्रामीण अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ …
बहराइच। नानपारा बहराइच हाईवे पर सोमवार को एसपी ग्रामीण की अगुवाई में वाहनों की तलाशी ली गई। वाहनों की जांच के बाद ही लोग आवागमन कर सके।
वाहनों में जांच के दौरान नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु: एसपी
चुनाव आचार संहिता लागू कराने के लिए सोमवार को एसपी ग्रामीण अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ जांच के लिए उतरे। नानपारा बहराइच मार्ग के निकट स्थित मटेरा थाने के थानाध्यक्ष के साथ वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने चार पहिया वाहन की डिक्की खोलवाकर संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली। इसके बाद वाहनों को जाने दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि वाहन में प्रचार सामग्री, अधिक रुपए के साथ अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान कुछ हाथ नहीं लगा। वाहनों की जांच से वाहन चालकों में दहशत रही।
ये भी पढ़ें: गढ़वाल राइफल्स का गढ़ और मनभावन हिल स्टेशन है लैंसडाउन, अंग्रेजों ने बसाया था इसे
बहराइच: गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया कतरनिया में पकड़ा गया तेंदुआ…
बहराइच। मोतीपुर रेंज क्षेत्र के गांवों में एक हफ्ते से तेंदुआ ने चार लोगों का शिकार किया है। रविवार रात को बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया था। तेंदुआ को गोरखपुर चिड़िया घर भेज दिया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज से सटे गांव में एक सप्ताह से तें दुआ आतंक मचा रहा था। तेंदुए गांव और खेत में जाकर बालकों को अपना शिकार बना रहे थे। अब तक तक तेंदुए के हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की नाराजगी के चलते बेबस वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/bahraich-leopard-caught-in-katarnia-sent-to-gorakhpur/
