बाराबंकी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, आनंद प्रकाश ने दिया इस्तीफा
बाराबंकी। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद प्रकाश गौतम ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुये पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गौतम ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जिलों में स्थानीय मठाधीशों के धन व बाहुबल चलते जमीनी और कर्मठ कार्यकर्ता उपेक्षित हो रहे हैं। पूर्व सांसद आनंद प्रकाश …
बाराबंकी। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद प्रकाश गौतम ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुये पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गौतम ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जिलों में स्थानीय मठाधीशों के धन व बाहुबल चलते जमीनी और कर्मठ कार्यकर्ता उपेक्षित हो रहे हैं।
पूर्व सांसद आनंद प्रकाश पीएल पुनिया का नाम लिये बगैर उन्होने कहा कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता अपने पुत्र को विधानसभा क्षेत्र जैदपुर से जिताने के लिए अन्य विधानसभा क्षेत्रों पर अपने समीकरण बिठा रहे है और उन्हे अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में बात करने की फुर्सत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। इससे खिन्न होकर वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।
तीसरे चरण के चुनाव के लिये मंगलवार से शुरु होंगे नामांकन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान वाली 59 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरु करने के लिये चुनाव आयोग मंगलवार को अधिसूचना जारी कर देगा। इसके साथ ही 16 जिलों की इन 59 सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने साेमवार को यहां बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान सुनिश्चित कराने के लिये आठ जनवरी को शुरु हुयी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत तीसरे चरण के मतदान के लिये 25 जनवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: भाजपा के चार, सपा के दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे भगवत शरण
