बिजनौर : महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा जोशियान के निकट निवासी एक महिला ने रविवार रात जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच के बाद घटना के कारण बताने की बात कही है। रविवार की रात मोहल्ला पाहाडि दरवाजा जोशीयान …

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा जोशियान के निकट निवासी एक महिला ने रविवार रात जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच के बाद घटना के कारण बताने की बात कही है।

रविवार की रात मोहल्ला पाहाडि दरवाजा जोशीयान निवाासी 35 वर्षीय प्रेमलता पत्नी राजपाल सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।महिला के एक पुत्र व एक पुत्री सहित दो बच्चे हैं। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया गया है कि मृतका का पति खाना बनाने का कार्य करता है। चर्चा है कि बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद पति घर से बाहर कहीं खाना बनाने चला गया तो पत्नी ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई और परिजनों ने पूछताछ की। इस सबंध में प्रभारी निरीक्षक पीके का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार