प्रतापगढ़: तालाब में डूबने से महिला समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूब कर एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि खुझी गाँव निवासी गुलजार की पत्नी शब्बो (30) अपने भतीजे दिलशाद (10) के साथ रविवार शाम मछली पकड़ने तालाब गयी थी। …

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूब कर एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि खुझी गाँव निवासी गुलजार की पत्नी शब्बो (30) अपने भतीजे दिलशाद (10) के साथ रविवार शाम मछली पकड़ने तालाब गयी थी।

दोनों जाल लगा कर मछली फंसने का इंतजार करने लगे। मछली फंसने की आशंका में दोनो ने जाल खींचा और फिसल कर तालाब में डूब गये। उन्होंने बताया कि आज सुबह दोनो के शव तालाब में उतराते मिले। परिजनों ने पुलिस को बगैर जानकारी दिये अंतिम संस्कार कर दिया।

बाराबंकी में रोडवेज बस पलटी,तीन मरे 18 घायल

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस के पलटने से उसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौका घाट के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क से नीचे खाई में पलट गई।

हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस गोंडा से लखनऊ जा रही थी। घायल यात्रियों के अनुसार चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था और किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उसने बस से नियंत्रण खो दिया और कई पलटी खाकर बस खाई में गिर गयी।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: बसपा दावेदार की चेयरमैन पत्नी ने विधायक के खिलाफ दी तहरीर, बोलीं-तीन साल से कर रहे प्रताड़ित

संबंधित समाचार