बरेली: तेज रफ्तार कार ने किसान को रौंदा, मौके पर ही मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सोमवार दोपहर एक किसान को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के पिता और गांव वालों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सोमवार दोपहर एक किसान को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के पिता और गांव वालों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत में खाद लगा रहा था किसान, हाइवे से दोबारा लेने आया था
दरअसल, नवाबगंज के इनायतपुर के रहने वाले 40 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजाबाबू अपने पिता तिलक राम के साथ खेत में खाद लगाने के लिए गया था। उन्होंने खाद का कट्टा हाइवे के किनारे रख दिया था। जब राजेंद्र दोबारा से हाइवे पर खाद लेने पहुंचा तो बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ब्रेक लगाने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने से कार चालक ने राजेंद्र को जोर दार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे की मौत पर दौड़े पिता
जैसे ही हादसा हुआ तो खेत में बैठे राजेंद्र के पिता तिलक राम ने गाड़ी पकडने के लिए दौड़ लगा दी। गांव वालों की मदद से उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया चालक
बताया जा रहा है कि जब गांव वालों ने कार चालक को पकड़ लिया तो पुलिस को सूचना मिली। मगर जब तक पुलिस पहुंची तब तब गांव वालों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करेगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

मृतक राजेंद्र के है चार बच्चे
मृतक राजेन्द्र के चार बच्चे है। बड़ा वेटा मोहित कोटा में नीट की तैयारी कर रहा है। इन दिनों वह घर आया हुआ है। इसके अलावा दो बेटियां प्रिया व अंजली है। एक और छोटा बेटा अनुज है।

यह भी पढ़े-

बरेली: बारिश में गिरा कच्चा मकान, विधवा मां समेत दो बच्चे दबे, मौके पर ही बेटी की मौत

 

 

संबंधित समाचार