बरेली: विधान सभा चुनाव में माहौल बिगाड़ सकते हैं 4.03 लाख लोग
बरेली,अमृत विचार। जोन में होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 4.03 लाख लोग खुराफात कर माहौल को बिगाड़ सकते हैं। पुलिस ने इन्हें चिह्नित करके इनको मुचलका पाबंद कर दिया है। इसमें बरेली में अब तक 43 हजार लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और अब भी लोगों को चिह्नित कर मुचलका …
बरेली,अमृत विचार। जोन में होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 4.03 लाख लोग खुराफात कर माहौल को बिगाड़ सकते हैं। पुलिस ने इन्हें चिह्नित करके इनको मुचलका पाबंद कर दिया है। इसमें बरेली में अब तक 43 हजार लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और अब भी लोगों को चिह्नित कर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही जोन पुलिस ने अभियान के तहत 3 करोड़ रुपये से अधिक की कच्ची शराब पकड़ी है।
एडीजी राजकुमार ने सोमवर को बताया कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है। इसके तहत रविवार रात तक जोन पुलिस ने 1375 लोगों को अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा।
पुलिस ने उनके पास से 1295 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तीन शस्त्र फैक्ट्री अभी पकड़ी है। इसके साथ जोन में 106735 लोगों के असलह जमा कराए गए हैं। जोन पुलिस ने चुनाव में खुराफात करने वाले लगभग 4 लाख लोगों को मुचलका पाबंद किया है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जोन में 26 मामले पंजीकृत किए गए हैं।
कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद खुलेआम घूम रहे 2719 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अभियान के तहत 152167 लीटर अवैध शराब बरामद की है, इसकी कीमत लगभग ₹3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस नेताओं के साथ साथ सोशल मीडिया सेल के माध्यम से टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढे़-
बरेली: रजत हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस के मुखबिर भी फेल
