लखनऊ: पाक वाले बयान पर घिरने के बाद आक्रामक हुए अखिलेश, बीजेपी पर लगाया ये आरोप…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि जिस तरह की अभद्र भाषा और अशिष्ट व्यवहार भाजपा दिखा रही है, उससे लोकतंत्र की मर्यादा गिरती है। भाजपा ने चीन का मुद्दा उठाकर अपने पर ही आत्मघाती हमला किया है। पाकिस्तान के मुकाबले चीन से ज्यादा सुरक्षा को …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि जिस तरह की अभद्र भाषा और अशिष्ट व्यवहार भाजपा दिखा रही है, उससे लोकतंत्र की मर्यादा गिरती है।
भाजपा ने चीन का मुद्दा उठाकर अपने पर ही आत्मघाती हमला किया है। पाकिस्तान के मुकाबले चीन से ज्यादा सुरक्षा को खतरा है। यह कथन तो पूर्व चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत का है। 13 नवम्बर 2021 के एक अखबार में उनका बयान छपा है। इस मामले में भाजपा नेतृत्व को कम से कम जनरल रावत की प्रतिष्ठा का ख्याल रखना चाहिए था।
अनर्गल आरोप लगाने से पहले सत्यता जांच ले बीजेपी
अनर्गल आरोप लगाने से पहले उन्हें सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए थी। इस मामले में भाजपा ने वही भ्रम फैलाया है जैसे अपने विज्ञापनों में वह कलकत्ता, चीन के चित्र दिखाकर अपने विकास का खोखला ढोल पीटता दिखाते है। उन्होंने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि समाजवादी सरकार के तमाम विकास कार्यों पर भाजपा खोखले दावे करके जनता को भटकाना चाहती है। अभी समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने और राज्य कर्मचारियों-शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करने का भरोसा दिलाया तो भाजपा नेता बौखला गए।
अपने शासनकाल में भाजपा ने कुछ नहीं किया
चूंकि भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में कुछ किया ही नहीं, इसलिए उसे समाजवादी इरादों पर भरोसा कैसे होगा? जबकि यह सच्चाई सभी जानते हैं कि समाजवादी जो कहते हैं, वह करते हैं। समाजवादियों की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं होता है। अखिलेश ने कहा कि आज स्थिति यह है कि जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। समाज का हर वर्ग दुःखी और परेशान है।
बीजेपी से सिर्फ महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाया
भाजपा ने सिवाय महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाने के कुछ और नहीं किया है। उसके समय में महिलाएं अपमानित और दुष्कर्म की शिकार हुई है। नौजवान परेशान हुए है। किसान को न एमएसपी मिली है, नहीं उसकी आय दुगनी हुई। भाजपा के संकल्प पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा सिर्फ झूठ नफरत और अफवाहों के सहारे सरकार चलाती आयी है। जनता सपा पर ही भरोसा कर रही है और उसे ही विधानसभा चुनावों में विजयी बनाकर सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: पिंक टॉयलेट बनाने में लापरवाही, अधिशासी अभियंता को थमाया नोटिस…
