सपा की सूची से उसका चरित्र उजागर: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सपा के उम्मीदवारों की सूची ने राज्य के गौरव को धूल धूसरित करने वालों, अस्मिता का मान मर्दन करने वालों का नाम घोषित कर प्रदेशवासियों और प्रदेश का अपमान किया है। प्रदेश में डर फैलाने का …
लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सपा के उम्मीदवारों की सूची ने राज्य के गौरव को धूल धूसरित करने वालों, अस्मिता का मान मर्दन करने वालों का नाम घोषित कर प्रदेशवासियों और प्रदेश का अपमान किया है।
प्रदेश में डर फैलाने का सपा ने दिया ट्रेलर
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज ही सवाल किया था कि अखिलेश यादव सपा की चोरी-चोरी चुपके-चुपके जारी की जाने वाली सूची को सार्वजनिक करें। हम अखिलेश यादव को बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने अपने समाजवादी दंगाराज, गुण्डाराज, भ्रष्टराज के ब्रांड अम्बेस्डरों की सूची जारी कर दी है। सपा के कई उम्मीदवार है, उन पर मुकदमों की भरमार है। आज की सूची तो बस झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। प्रदेश में डर और दहशत फैलाने का इन्होंने आज ट्रेलर दिया है। इन्होंने दंगाई, लुटेरे, हत्यारे, बलात्कारी, फ्रॉड के अलंकरण से अलंकृत हैं।
महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को सपा ने बनाया प्रत्याशी
उन्होंने जोड़ा कि आज बालिका दिवस है और इनकी सूची में बलात्कारी, महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध, यौन हिंसा करने वाले लोगों के नाम शामिल हैं। इन्होंने बहन बेटियों को अपमानित करने वालों को टिकट देकर समाज विरोधी चेहरा दिखाया है। हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर, दंगाई, बलात्कारियों और मनी लांड्रिंग करने वाले लोगों के नाम जारी कर इन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अपराधियों के दम पर ही सपा करती है प्रदेश में लूट
अपराधियों को टिकट देने सपा की मजबूरी थी, क्योंकि इनके दम पर ही ये प्रदेश में दंगाराज, गुण्डाराज और भ्रष्टाचार का अपना मंसूबा पूरा कर सकते हैं। इनके दम पर ही 2012 में सपा लूट योजना की नींव रखी गई थी। नाहिद हसन, अब्दुल्ला आजम, आजम खान, सुल्तान बेग, महबूब अली, असलम चौधरी, इरफान सोलंकी जैसे नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर हैं।
केवल यही नहीं इनकी सूची में ऐसे-ऐसे कुख्यात चेहरे हैं, जिन्होंने अपराध में विशेषज्ञता अर्जित की हो। इनके उम्मीदवारों ने सीआरपीसी के तहत गंभीरतम धाराओं में अपराध किये हैं। कहा कि सपा की सूची नई है लेकिन अपराधी वही है, ये वही सपा है जिससे यूपी की जनता खफा है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: कोहरे से दो सड़क हादसों का गवाह बनी राजधानी, दो की मौत, छह घायल
