बरेली: बारिश में फिर उखड़ने लगी शहर की सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव और वीआईपी आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत के जो काम कराए गए थे, बारिश में खराब हो गए हैं। इससे शहर की सड़कों की हालत फिर से खराब होनी शुरू हो गई है लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुतुबखाना चौराहे से बड़ा बाजार …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव और वीआईपी आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत के जो काम कराए गए थे, बारिश में खराब हो गए हैं। इससे शहर की सड़कों की हालत फिर से खराब होनी शुरू हो गई है लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुतुबखाना चौराहे से बड़ा बाजार होते हुए किला थाना रोड तक बनी तारकोल की सड़कें उखड़ना शुरू हो गई हैं।

सड़क पर फिर से गड्ढे होने लगे हैं। इसी तरह पटेल चौक से नगर निगम कार्यालय की ओर बरेली कॉलेज वाले मार्ग की सड़क भी खराब होने शुरू हो गई है। यही हाल शहर की तमाम अन्य सड़कों का भी है। इनकी हालत भी खस्ताहाल हो गई है। अभी कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं के यहां दौरे हुए थे।

इसे देखते हुए नगर निगम के साथ पीडब्ल्यूडी ने भी कई जगहों पर मरम्मत के काम कराए थे लेकिन बारिश से ये सड़क फिर से खराब हो गई हैं।

संबंधित समाचार