बहराइच: वन विभाग के लोगों ने 24 घंटे में पकड़े दो तेंदुए, चार लोग हो चुके थे शिकार
बहराइच। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव में सोमवार रात को दूसरा तेंदुआ पिंजड़ा में कैद हो गया। वन विभाग के लोग तेंदुए को लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के गांवों में बीते एक सप्ताह से खूंखार तेंदुआ आतंक …
बहराइच। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव में सोमवार रात को दूसरा तेंदुआ पिंजड़ा में कैद हो गया। वन विभाग के लोग तेंदुए को लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के गांवों में बीते एक सप्ताह से खूंखार तेंदुआ आतंक मचाए हुए थे। तेंदुए के हमले में चार लोगों की मौत के बाद वन महकमा सजग हुआ। क्षेत्र में कई तेंदुओं के मौजूदगी की पुष्टि वन विशेषज्ञों ने की। जिस पर नौसर गुमटिहा गांव में दो स्थान पर पिंजड़ा लगाया गया था। रविवार रात 7.30 बजे के आसपास तीन साल का नर तेंदुए पिंजड़ा में कैद हुआ था। उसे गोरखपुर चिड़िया घर में भेज दिया गया है।
वहीं सोमवार रात आठ बजे के आसपास दूसरा तेंदुआ नौसर गुमटिहा के बेहननपुरवा गांव के पिंजड़ा में कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने सूचना प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन को दी। तेंदुए़ को सकुशल रेंज कार्यालय लाया गया। डीएफओ ने बताया कि 24 घंटे में दूसरा तेंदुआ पिंजड़ा में कैद हुआ है।
अब क्षेत्र में तेंदुए के मौजूदगी की संभावना नहीं है। तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ दिया जायेगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। वार्ता के बाद ही तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
शिकार के लिए दहाड़ता दिखा तेंदुआ
मोतीपुर रेंज के बेहननपुरवा गांव में बकरी के शिकार में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ। इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ शिकार के लिए दहाड़ने लगा। किसी तरह उसे रेंज कार्यालय लाया गया।
पढ़ें- UP Election 2022: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आज BJP में हो सकते हैं शामिल
