इंडोनेशिया के क्लब में झगड़े व आग लगने की घटना में 19 की मौत
जकार्ता। इंडोनेशिया के वेस्ट पपुआ प्रांत में स्थित एक नाइट क्लब में दो समूहों का झगड़ा हो गया जिसके बाद इमारत में आग लग गई। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई। वेस्ट पपुआ पुलिस के प्रवक्ता एडम एरविंडी ने मेट्रो टीवी से कहा कि मृतकों में सोरोंग शहर में स्थित क्लब में …
जकार्ता। इंडोनेशिया के वेस्ट पपुआ प्रांत में स्थित एक नाइट क्लब में दो समूहों का झगड़ा हो गया जिसके बाद इमारत में आग लग गई। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई। वेस्ट पपुआ पुलिस के प्रवक्ता एडम एरविंडी ने मेट्रो टीवी से कहा कि मृतकों में सोरोंग शहर में स्थित क्लब में सोमवार रात को झगड़ा करने वालों में से एक व्यक्ति शामिल है। बाकी 18 और लोगों की मौत आग लगने के कारण बताई जाती है।
पुलिस झगड़े की वजह की जांच कर रही है और इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि आग लगाई गई थी या दुर्घटनावश लगी थी। एरविंडी ने कहा कि पुलिस अधिकारी दोनों समूहों के प्रमुख लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि स्थिति और साफ हो सके।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें… बाल्टीमोर में आग बुझाने के काम में जुटे तीन दमकल कर्मियों की मौत
अमेरिका के बाल्टीमोर में एक मकान में आग लगने के बाद उसका एक हिस्सा ढहने से तीन दमकल कर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। बाल्टीमोर दमकल सेवा ने ट्वीट किया कि सोमवार को आग बुझाने के काम में जुटे दमकल कर्मी तीन मंजिला मकान में फंस गए थे।
ये भी पढ़ें : भारत ने जताई चिंता, कहा- आतंकवाद की साझा परिभाषा पर अभी सहमत नहीं है संयुक्त राष्ट्र
