यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद के खिलाफ ताल ठोक सकते हैं आरपीएन सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो भाजपा में शामिल होंगे। इतना ही नहीं यह खबर सामने आ रही है कि भाजपा उन्हें सपा नेता …

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो भाजपा में शामिल होंगे। इतना ही नहीं यह खबर सामने आ रही है कि भाजपा उन्हें सपा नेता व प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य अभी पडरौना से विधायक हैं। बीते दिनों मौर्य ने भाजपा से इस्तीफा दे कर सपा का दामन थाम लिया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरपीएन सिंह पडरौना विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन सफलता सिर्फ एक बार मिली है। साल 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आर.पी.एन. सिंह) चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री रहे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85,540 हजार मतों से पराजित किया था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हाई सिक्योरिटी जोन में मारी पुलिसकर्मी को गोली, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

जानिए कौन हैं आरपीएन सिंह?

  1. – स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से चुनाव लड़ सकते हैं
  2. – पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद हैं
  3. – करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं
  4. – 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रहे
  5. – यूपीए 2 में गृह राज्यमंत्री रहे
  6. – यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं
  7. – झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी
  8. – यूपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं
  9. – पूर्व सांसद सीपीएन सिंह के बेटे हैं
  10. – 2009 में कुशीनगर से सांसद बने
  11. – 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे
  12. – कांग्रेस ने यूपी के पहले चरण में प्रचार के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया था।

संबंधित समाचार