मुरादाबाद: भाजपा, सपा के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, कलेक्ट्रेट में रही कड़ी सुरक्षा
मुरादाबाद, अमृत विचार। दूसरे चरण में जिले की छह सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा, सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक रितेश कुमार गुप्ता, मुरादाबाद देहात सीट से केके मिश्र ने अपने क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दूसरे चरण में जिले की छह सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा, सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक रितेश कुमार गुप्ता, मुरादाबाद देहात सीट से केके मिश्र ने अपने क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांठ विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमाल अख्तर ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी ताल ठोंकी।

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाकर परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने आयोग के नियमों को पालन करने की शपथ दिलाई। नामांकन कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने की।
