वीरता पुरस्कारों की घोषणा, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को मिलेगा ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 384 लोगों के लिए पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार, 73वें गणतंत्र …

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 384 लोगों के लिए पुरस्कारों का ऐलान किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल (गैलैंट्री), 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल (Devotion to Duty) शामिल हैं।

परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। यह शांति और सेवा क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले रक्षा कर्मियों को दिया जाता है।

आपको बता देें कि इस बार 26 जनवरी की परेड में हरियाणा की झांकी को भी काफी खास बनाया गया है। उस झांकी में नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति भी दिखाई देगी। राज्य के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। 10 ओलंपियन हरियाणा की झांकी का हिस्सा होंगे, क्योंकि हरियाणा राजपथ पर ओलंपिक नायकों का शक्ति प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें…

ICC Women’s T20I Rankings: टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बनीं शेफाली वर्मा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

African Football Cup: कैमरून में अफ्रीकी कप फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, छह लोगों की मौत

कोरोना की चपेट में आए गौतम गंभीर, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट कराने की अपील

संबंधित समाचार