अयोध्या: पुलिस की लापरवाही उजागर, शिनाख्त होने के बाद भी शव के साथ किया अज्ञात जैसा बर्ताव…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा एक शव की शिनाख्त के बाद भी अज्ञात शवों के साथ किए जाने वाला बर्ताव सामने आया है। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार रात सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस की माने तो सिर बुरी तरह से कुचला हुआ पाया गया। इसी से …

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा एक शव की शिनाख्त के बाद भी अज्ञात शवों के साथ किए जाने वाला बर्ताव सामने आया है। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार रात सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस की माने तो सिर बुरी तरह से कुचला हुआ पाया गया। इसी से पुलिस ने अंदाजा लगा लिया व्यक्ति की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई।

आधार कार्ड से हो गई थी अज्ञात शव की पहचान

रूटीन कार्रवाई की तरह कोतवाली का एक सिपाही श्याम सुंदर द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। तब तक मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सीताराम पुत्र स्वर्गीय जिलेदार निवासी सुंदरपुर थाना बीयापुर जिला औरेया के रूप में हुई।

शव को मर्चूरी में रखवा दिया, नहीं दी परिवार को सूचना

बस यही से पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई। रुटीन वर्क की तरह शव का मेमो भेज मर्चरी में रखवा दिया गया। मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन परिवार को रात से लेकर दोपहर तक सूचना पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।

इससे पहले भी पुलिस कर चुकी है ऐसी ही लापरवाही

मंगलवार को जब प्रभारी निरीक्षक अयोध्या देवेंद्र पांडेय से हादसे और लापरवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा व्यक्ति दुर्घटना में ही मरा होगा, उन्होंने कहा कि हत्या जैसी कोई बात होती तो अब तक तहलका मच जाता। सूचना न दिए जाने के सवाल पर कहा जिला अस्पताल की ओर से संबंधित चौकी रिकाबगंज को मेमो गया था। सूचना वहां से परिवार को दी गई होगी।

हाइवे और सड़कों के किनारे मिलने वाले शवों के साथ पुलिस का यह बर्ताव कोई नया नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है। लाख टके का सवाल यह है कि पुलिस बिना छानबीन के कैसे व्यक्ति की मौत को दुर्घटना मान रही है।

ये भी पढ़ें; अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया, दो क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण

संबंधित समाचार