रामपुर : जिले में 21 और मिले कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 585

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 21 नए संक्रमित मिले है।राहत भरी खबर यह कि पिछले चौबीस घंटे में 191 लोग स्वस्थ्य हो गए।अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 585 हो गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट …

रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 21 नए संक्रमित मिले है।राहत भरी खबर यह कि पिछले चौबीस घंटे में 191 लोग स्वस्थ्य हो गए।अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 585 हो गई है।

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान, पुलिस कर्मी, कारोबारी, महिलाएं शामिल हैं।

इसके अलावा बिलासपुर, मिलक, सैदनगर स्वार व शाहबाद में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।राहत की बात यह है कि 191 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। इस तरह अब तक जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 585 हो गई है।लेकिन लोग लगातार लापरवाही बरत रहे है।

संबंधित समाचार