लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर पुलिस की मदद कर बनें ‘गुड सेमेटेरियन’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की है। पर अब आप भी गणतंत्र दिवस में स्वैच्छिक वॉलेंटियर के रूप में सेवा देकर पुलिस के साथ गुड सेमेटेरियन (अच्छा नागरिक) सूची में शामिल हो सकते हैं। डीजीपी ने …

लखनऊ। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की है। पर अब आप भी गणतंत्र दिवस में स्वैच्छिक वॉलेंटियर के रूप में सेवा देकर पुलिस के साथ गुड सेमेटेरियन (अच्छा नागरिक) सूची में शामिल हो सकते हैं।

डीजीपी ने जारी किये निर्देश

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी जिलों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आम नागरिकों, स्वैच्छिक वॉलेंटियर्स, स्वयं सेवी संस्थाओं, एनजीओ आदि का सहयोग लेने का निर्देश जारी किया है। इनमें डिजिटल वॉलेंटियर, सी-प्लॉन एक समाज के प्रतिष्ठित लोगों की मदद लेने को कहा गया है।

चुनिंदा लोगों को पुलिस देगी सर्टीफिकेट

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस को स्वैच्छिक वॉलेंटियर के रूप में मदद करने वालों को थाना स्तर से गुड सेमेटेरियन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हालांकि स्वैच्छिक वॉलेंटियर बनने का मौका केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका कोई आपराधिक इतिहास न रहा हो।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी थानों को सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही स्वैच्छिक वॉलेंटियर्स, एनजीओ, स्वयंत सहायता संगठनों, समाज के प्रतिष्ठित लोगों से सामंजस्य स्थापित करने को कहा गया है। पुलिस को सहयोग करने वाले वॉलेंटियर्स को गुड सेमेटेरियन की सूची में शामिल किया जायेगा।

-मुकुल गोयल, डीजीपी

ये भी पढ़ें: सत्तारूढ़ दल को मदद करने वाले अफसर हटाए जाएं : प्रवीण कुमार

ये भी पढ़ें: लखनऊ: बीकेटी विधानसभा सीट किसके सिर पर बांधेगी जीत का सेहरा, जानिए…

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: वोट मांगने गये भाजपा विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें वजह

संबंधित समाचार