सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 22 लोगों को किया गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 635 लीटर अवैध शराब और चार भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 22 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना तालगांव पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना रामपुर कला पुलिस ने 60 ली. …
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 635 लीटर अवैध शराब और चार भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 22 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना तालगांव पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना रामपुर कला पुलिस ने 60 ली. अवैध शराब, एक भट्ठी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 70 ली.अवैध शराब, दो भट्ठी सहित तीन, थाना रामकोट पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब व एक, थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने 35 ली.अवैध शराब के साथ एक, थाना नैमिषारण्य पलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना रामपुर मथुरा 40 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त आरेस्ट किया है। थाना महमूदाबाद पुलिस नेे 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना लहरपुर पुलिस ने 40ली. अवैध शराब एक अभियुक्त को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें:-ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ रहा प्रभाव, लगातार फोन के इस्तेमाल से बिगड़ी आदत…
थाना महोली पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना मिश्रिख पुलिस ने 50 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना पिसावां पुलिस ने 100 ली. अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना संदना पुलिस नेे 40 ली. अवैध शराब के साथ एक, थाना मानपुर पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना हरगांव पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित दो अभियुक्त को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें:-लालकुआं: टिकट की आस लगाए बैठे पूर्व मंत्री को मनाने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी, समर्थकों ने गेट कर दिया बंद, हंगामा
