सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की नगदी बरामद, ये सामान भी हुआ जब्त…
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस ने अब तक एक करोड़ 15 लाख पांच हजार की बेनामी नकदी बरामद की है। सहारनपुर में आचार संहिता के उल्लंघन पर हो रही कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनाव में 14 फरवरी को …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस ने अब तक एक करोड़ 15 लाख पांच हजार की बेनामी नकदी बरामद की है।
सहारनपुर में आचार संहिता के उल्लंघन पर हो रही कार्रवाई
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनाव में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर अब तक कुल 6696 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी है, जबकि 541850 रूपये से अधिक मूल्य की 2602 लीटर शराब एवं 6416440 रूपये से अधिक का मादक पदार्थ बरामद किया गया।
अब तक कुल 1155900 रूपये कैश बरामद किया गया जबकि12159 लाईसेंसी शस्त्र जमा कराये गये। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक कुल 14 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी।
सहारनपुर में सपा ने छह सीटों पर उतारे उम्मीदवार
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में बेहद अहम सहारनपुर जिले की सात सीटों में से छह पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव चार उम्मीदवारों को तीन दिन पूर्व पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित कर चुके थे।
दो उम्मीदवारों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने बताया कि उनके भाई चौधरी इंद्रसैन गंगौह सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि देवबंद सीट से कार्तिकेय राणा को आज देर शाम सपा का चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। देवबंद सीट से पूर्व विधायक माविया अली भी दावेदारों में शामिल.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/sp-fielded-candidates-on-six-seats-in-saharanpur/
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: वोट मांगने गये भाजपा विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें वजह
