अंबेडकरनगर की साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में मिलेगा पद्मश्री सम्मान
अयोध्या। लेखक व साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वह मूलरुप से अंबेडकरनगर जिले की ग्राम जैतपुर, सोनावां निवासी हैं। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं विद्या विद्या बिंदु सिंह इससे पहले साहित्य श्री, राष्ट्र भाषा …
अयोध्या। लेखक व साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वह मूलरुप से अंबेडकरनगर जिले की ग्राम जैतपुर, सोनावां निवासी हैं। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।
विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं विद्या
विद्या बिंदु सिंह इससे पहले साहित्य श्री, राष्ट्र भाषा रत्न, महादेवी वर्मा सम्मान, जायसी सम्मान, विश्व भारती सम्मान, हिंदी गरिमा सम्मान, शताब्दी रत्न, सहस्राब्दि विश्व हिंदी सेवी सम्मान, भगवत सम्मान, लोक श्री सम्मान, साकेत सम्मान, बाल साहित्य सम्मान, वंशीधर शुक्ल स्मृति सम्मान, अवधी शिरोमणि सम्मान, राष्ट्रीय राज भाषा शील्ड सम्मान, लोक साहित्य रत्न सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, संस्कृति भारती सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, साहित्य श्री अलंकरण सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। नाटक, लोक साहित्य, उपन्यास, कविता, संग्रह बाल साहित्य के क्षेत्र में विद्या बिंदु सिंह की दो दर्जन से अधिक रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें; रानीखेत: सल्ट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने किया पर्चा दाखिल
अयोध्या: पुलिस की लापरवाही उजागर, शिनाख्त होने के बाद भी शव के साथ किया अज्ञात जैसा बर्ताव…
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा एक शव की शिनाख्त के बाद भी अज्ञात शवों के साथ किए जाने वाला बर्ताव सामने आया है। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार रात सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस की माने तो सिर बुरी तरह से कुचला हुआ पाया गया। इसी से पुलिस ने अंदाजा लगा लिया व्यक्ति की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/ayodhya-polices-negligence-exposed-dead-body-treated-like-unknown/
