लखनऊ: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनायें देते हुए उनके सुखी व स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। अमर शरीदों के कारण आज हम ले रहे चैन की सांस: राज्यपाल राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश …

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनायें देते हुए उनके सुखी व स्वस्थ्य जीवन की कामना की है।

अमर शरीदों के कारण आज हम ले रहे चैन की सांस: राज्यपाल

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में देश के समस्त अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज भारत पूरे विश्व में एक स्वतंत्र तथा सशक्त जनतंत्र राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित है।

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देश के लोगों को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से समान अवसर देता है। राज्यपाल ने कहा कि सभी लोग समाज व राष्ट्र की सेवा कर अपने दायित्व का निर्वाहन करें और लोकतांत्रिक सिद्धान्तों एवं जीवन मूल्यों की जीवन्तता को बनाये रखें। इसके साथ ही संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी हमेशा याद रखें।

लखनऊ: गलती से ट्रिगर दबने से न्यायाधीश आवास पर तैनात पीएसी कर्मी को लगी गोली, मौत

गौतमपल्ली थानांतर्गत स्थित कालीदास मार्ग में न्यायाधीश राकेश श्रीवास्तव के आवास पर सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान मनोज मौर्य मंगलवार सुबह अपनी ही एसएलआर गन की गोली से घायल हो गया। देर शाम इलाज के क्रम में मनोज की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 30वीं बटालियन में तैनात मनोज मूल रूप से गोण्डा जिले का रहने वाला था।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि मनोज मौर्या मंगलवार को न्यायाधीश राकेश श्रीवास्तव के आवास पर तैनात था। इसी दौरान गलती से उसकी ही लोडेड एसएलआर रायफल से ट्रिगर दबने से फायर हो गया। गोली सीधे मनोज के गले व कंधे के बीच लगी। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल ले जाया.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-due-to-accidentally-pressing-the-trigger-the-pac-personnel-posted-at-the-judges-residence-got-shot-died/

संबंधित समाचार