बरेली: 100 सीसीटीवी खंगालने के बाद मिले दो संदिग्ध
बरेली, अमृत विचार। प्लाईवुड कारोबारी के हत्यारों की तलाश करने के लिए पुलिस ने उनकी फैक्ट्री से लेकर घटना स्थल तक 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसके बाद पुलिस को दो संदिग्ध लोग वहां पर नजर आ रहे है। पुलिस का मानना है कि इन दोनों ने या तो घटना को अंजाम दिया है …
बरेली, अमृत विचार। प्लाईवुड कारोबारी के हत्यारों की तलाश करने के लिए पुलिस ने उनकी फैक्ट्री से लेकर घटना स्थल तक 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसके बाद पुलिस को दो संदिग्ध लोग वहां पर नजर आ रहे है। पुलिस का मानना है कि इन दोनों ने या तो घटना को अंजाम दिया है या फिर इन्होंने घटना कराई है। पुलिस ने इनके फोटो मीडिया में जारी किए हैं।
प्रेमनगर के रहने वाले प्लाईवुड उद्यमी संजीव गर्ग की 20 जनवरी की रात अगरास के पास सड़क किनारे हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे हादसा दिखाने का प्रयास किया था। लेकिन मौके पर मिले साक्ष्यों से साफ हो गया था कि उनकी हत्या करने के बाद कार को तोड़ा गया है। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए अब तक मौके से घटना स्थल तक लगे 100 सीसीटीवी को खंगाला। इसके बाद पुलिस को दो संदिग्धों की फुटेज मिली है। पुलिस ने उनकी तलाश करने का प्रयास किया लेकिन दोनों संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार को पुलिस ने मीडिया में संदिग्धों की फोटो प्रसारित कर दी। पुलिस का कहना है कि इनके पकड़े जाने के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।
सुपारी देकर कराई गई हत्या!
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से संजीव की हत्या की गई है। उससे साफ जाहिर है किसी ने सुपारी देकर उनकी हत्या करवाई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों मोबाइल टावरों का बीटीएस उठाया है। लेकिन जांच में यह लग रहा है कि हत्यारों ने उस समय मोबाइल का प्रयोग नहीं किया था।
दो संदिग्धों की फुटेज मिली है। उनकी तलाश की जा रही है। तीन टीमों को संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। –रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
