लखनऊ: अल्पसंख्यकों को योगी सरकार के काम बताएंगे मुस्लिम युवा, बनी ये रणनीति…
लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुस्लिम मतदाताओं वाली विधानसभा सीटों पर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए 400 मुस्लिम युवाओं की टोलियां अलग-अलग इलाकों में जाएंगी। यह टोलियां भाजपा की मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगी। भले आपको यह आश्चर्यजनक लगे लेकिन मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए आरएसएस …
लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुस्लिम मतदाताओं वाली विधानसभा सीटों पर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए 400 मुस्लिम युवाओं की टोलियां अलग-अलग इलाकों में जाएंगी। यह टोलियां भाजपा की मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगी।
भले आपको यह आश्चर्यजनक लगे लेकिन मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए आरएसएस के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) यह अभियान शुरू करने जा रहा है। पहले व दूसरे चरण के चुनाव के लिए यह टीम ज्यादा प्रयास कर रही है। मुस्लिम मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट मांगने में जुट गई। तीन तलाक से लेकर अल्पसंख्यकों के हित के लिए शुरू की गई प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रचार करेंगे।
पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यों को गिनाएंगे मुस्लिम कार्यकर्ता
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक शाहिद सईद ने कहा, कि मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगभग 400 मेहनती कार्यकर्ता भाजपा के साथ काम करेंगे। इन कार्यकर्ताओं का नेतृत्व सात बडे़ मुस्लिम चेहरे करेंगे। वे सभी आरएसएस के मुस्लिम विंग में विभिन्न विभागों के प्रमुख हैं। ये कार्यकर्ता योगी-मोदी सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों पर जन जागरूक करेंगे।
मुस्लिमों को बताया जाएगा भगवा पार्टी ही है मुस्लिमों की शुभचिंतक
इस दौरान ने एक ‘अपील पत्र’ भी वितरित किया जाएगा। जिसमें मुस्लिमों के कल्याण के लिए मोदी व योगी सरकार द्वारा की विभिन्न योजनाओं को बताया गया है। भगवा पार्टी मुस्लिम समुदाय की सबसे बड़ी शुभचिंतक है। मंच इसके लिए सात सदस्यीय टीम भी बना रहा है। इस टीम में महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक शालिनी अली, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष और हिंदुस्तान फर्स के संयोजक बिलाल उर रहमान, डॉ इमरान चौधरी, हाफिज सबरीन, ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. माजिद तल्लीकोटी, कर्नाटक के खुर्शीद रजाक्का, मेवात विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और एमआरएम यूथ विंग के राष्ट्रीय संयोजक निश जाफरी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: 25 मार्च से शुरू हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा, ये रहा प्लान…
