अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों के मददगार को एसटीएफ ने लखनऊ से धर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में 50 हजार के इनामी और शूटरों के मददगार विपुल सिंह उर्फ विपिन को एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। विपुल ने अजीत की हत्या में घायल शूटर राजेश तोमर को कार से सुलतानपुर लेकर गया था। इसके बाद वहां एक अस्पताल में उसका इलाज …

लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में 50 हजार के इनामी और शूटरों के मददगार विपुल सिंह उर्फ विपिन को एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। विपुल ने अजीत की हत्या में घायल शूटर राजेश तोमर को कार से सुलतानपुर लेकर गया था। इसके बाद वहां एक अस्पताल में उसका इलाज भी कराया था।

बीते साल छह जनवरी को अजीत सिंह की कठौता चौराहे के पास ताड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय अजीत अपने साथी मोहर सिंह के साथ था। इस दौरान अजीत सिंह की ओर से हुई फायरिंग में शूटर राजेश तोमर भी गोली लगने से घायल हो गया था।

घटना में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह का भी नाम आया था। राजेश अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि धनंजय सिंह के कहने पर ही राजेश को विपुल कार से लेकर इलाज कराने के लिए सुलतानपुर में एक डाक्टर के क्लीनिक पर लेकर गया था। राजेश का इलाज कराया गया था। विपुल सिंह जौनपुर के शाहगंज का रहने वाला है।

घटना के बाद से विपुल फरार था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शासन के आदेश पर जब जांच एसटीएफ को मिली तो विपुल की खोजबीन शुरू हुई। विपुल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें- Republic Day 2022: सीएम योगी ने ट्वीट कर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देशवासियों से की ये अपील…

संबंधित समाचार