बरेली: 73वें गणतंत्र दिवस पर गौरव सेनानी संस्था ने किया ध्वजारोहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व सैनिकों की संस्था एवं गौरव सेनानी एकीकरण कल्याण समिति रजि0 ने अपने केंद्रीय कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। सबसे पहले ध्वजारोहण हुआ और उसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान आजादी के मतवाले ,वीर सूरमाओं ,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव स्वरूप …

बरेली, अमृत विचार। पूर्व सैनिकों की संस्था एवं गौरव सेनानी एकीकरण कल्याण समिति रजि0 ने अपने केंद्रीय कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। सबसे पहले ध्वजारोहण हुआ और उसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान आजादी के मतवाले ,वीर सूरमाओं ,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव स्वरूप सभी पूर्व सैनिक तिरंगा यात्रा लेकर निकले जो रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय तक जाकर वापस केंद्रीय कार्यालय अमृत विचार के पास आकर समापन हुआ।

वहीं सेना के रणबाकुरों ने अपनी कविताये सुनाई और कारगिल, श्रीलंका, पाकिस्तान के युद्ध संस्मरणों को साझा किया। इस दौरान कैप्टन चेतराम, सूबेदार अंसारी, कैप्टन महबूब, संस्था के अध्यक्ष कैप्टन नसीम खान, सचिब सूबेदार शिशुपाल मौर्य, एमपी सिंह, बाबू सिंह, सतेंद्र सिंह, मो इलियास, नखलु राम मौर्य, बेगराज गंगवार आदि का विशेष सहयोग रहा

इसे भी पढ़ें-

बरेली: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी, बीते 12 घंटे में 26 मरीज कोरोना संक्रमित

 

संबंधित समाचार