UP Election 2022: AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, 8 प्रत्याशियों का हुआ ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए विभिन्न दलों और गबंधनों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा आदि के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले प्रत्याशियों की छठवीं लिस्ट जारी की है। इस …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए विभिन्न दलों और गबंधनों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा आदि के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले प्रत्याशियों की छठवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 8 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की प्रदेश के 5 जिलों के अंतर्गत आने वाली 8 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। बता दें कि ओवैसी की पार्टी ने कुछ छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर नया गठबंधन बनाया है, जिसे भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का नाम दिया गया है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले कांठ, मुरादाबाद (ग्रामीण), मुरादाबाद (शहर), हसनपुर (अमरोहा), शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, आर्य नगर और सीसामऊ (दोनों कानपुर नगर) सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए अपना अलग मोर्चा बनाया है,उसी के बैनर तले उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ओवैसी की नजर उत्तर प्रदेश के मुसलमान वोटरों पर है।यदि मुस्लिम मतदाता उनपर भरोसा जताते हैं तो ओवैसी बड़ी-बड़ी पार्टियों को बड़ा चुनाव नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पढ़ें- UP Election 2022: सहयोगी दलों को ज्यादा सीट देने पर राजी हुई बीजेपी
