मुरादाबाद : गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय फाजलपुर में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह रंगोली बनाकर विद्यालय परिसर को सजाया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका डा. विनीता सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने देश की आजादी और शहीद जवानों पर प्रकाश डाला। आजादी के लिए सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय फाजलपुर में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह रंगोली बनाकर विद्यालय परिसर को सजाया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका डा. विनीता सिंह ने ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रगान के बाद उन्होंने देश की आजादी और शहीद जवानों पर प्रकाश डाला। आजादी के लिए सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह समेत तमाम क्रांतिकारियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया गया।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में वीर क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले में डाल लिया था। इस मौके पर प्रीति सिंघल, विचित्र शर्मा, दिनेश चंद्र, प्रतिभा, बबलू कुमार, जयवीरी, अतुल कुमार, विशाल, जयंती और अंजलि आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार