पूर्व उपराष्ट्रपति-अमेरिकी सांसदों ने भारत में मानवाधिकार और हिंदू राष्ट्र की विचारधारा पर जताई चिंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और अमेरिका के चार सांसदों ने भारत में मानवाधिकारों की मौजूदा स्थिति पर बुधवार 26 जनवरी को चिंता व्यक्त की। भारतीय अमेरिकी मुस्लिम परिषद द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर एड मार्के ने कहा कि एक ऐसा माहौल बना है, जहां भेदभाव और हिंसा जड़ …

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और अमेरिका के चार सांसदों ने भारत में मानवाधिकारों की मौजूदा स्थिति पर बुधवार 26 जनवरी को चिंता व्यक्त की। भारतीय अमेरिकी मुस्लिम परिषद द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर एड मार्के ने कहा कि एक ऐसा माहौल बना है, जहां भेदभाव और हिंसा जड़ पकड़ सकती है। हाल के वर्षों में हमने ऑनलाइन नफरत भरे भाषणों और नफरती घटनाओं में बढ़ोतरी देखी है। इनमें मस्जिदों में तोड़फोड़, गिरजाघरों को जलाना और सांप्रदायिक हिंसा भी शामिल है।

ये भी पढ़े-

शिअद नेता मजीठिया को 31 जनवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का न्यायालय का निर्देश

संबंधित समाचार