मुरादाबाद : सपा को दूसरा झटका, देहात विधायक कांग्रेस में शामिल
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद देहात से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इकराम कुरैशी बागी हो गए। टिकट कटने से नाराज इकराम कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने इकराम कुरैशी को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है। सपा को बाय-बाय करने वाले इकराम सपा के दूसरे विधायक हैं। देर रात इकराम को कांग्रेस मुख्यालय …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद देहात से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इकराम कुरैशी बागी हो गए। टिकट कटने से नाराज इकराम कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने इकराम कुरैशी को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है। सपा को बाय-बाय करने वाले इकराम सपा के दूसरे विधायक हैं। देर रात इकराम को कांग्रेस मुख्यालय बुला लिया गया। जिले में सपा को यह दूसरा झटका है, इससे पहले कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो चुके हैं और उन्हें भी बसपा ने प्रत्याशी बनाया है।
दरअसल, सपा हाईकमान ने ऐन वक्त तीन सीटों पर टिकटों में बदलाव किया है। मुरादाबाद देहात से विधायक हाजी इकराम कुरैशी की जगह हाजी नासिर कुरैशी को टिकट दिया गया है। जबकि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी रिजवान का टिकट काटकर सम्भल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर्रहमान को टिकट दिया गया है।
कांठ सीट पर प्रबल दावेदार पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान की जगह पूर्व मंत्री कमाल अख्तर को उतारा है। खास बात यह है कि कांठ और कुंदरकी के प्रत्याशी बाहरी जिलों से लाए गए हैं। सपा का गढ़ माने जाने वाले जिले में हाईकमान के फैसले से जनता हैरान है और कार्यकर्ता परेशान। हाजी इकराम के समर्थक और कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से परेशान थे। बीते दिन हुई जनता की अदालत मेंं कई नेताओं की आंख में आंसू थे और नारेबाजी से पूरा इलाका गूंज रहा था।
