Tata Steel Masters : प्रज्ञानानंदा ने विदित को हराया, कार्लसन को बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विज्क आन जी (नीदरलैंड)। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर में हरा दिया। सोलह वर्ष के प्रज्ञानानंदा ने तीन मैच में हार के सिलसिले को तोड़कर अपने से ऊंची ईएलओ रेटिंग वाले गुजराती को 78 चालों में मात दी। अब गुजराती नीचे खिसककर …

विज्क आन जी (नीदरलैंड)। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर में हरा दिया। सोलह वर्ष के प्रज्ञानानंदा ने तीन मैच में हार के सिलसिले को तोड़कर अपने से ऊंची ईएलओ रेटिंग वाले गुजराती को 78 चालों में मात दी।

अब गुजराती नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गए और उनके 5 . 5 अंक हैं। वहीं प्रज्ञानानंदा 3 . 5 अंक लेकर 13वें स्थान पर आ गए हैं। शीर्ष पर काबिज बाकी खिलाड़ियों ने ड्रॉ खेले जिसके बाद मैग्नस कार्लसन पहले स्थान पर बने हुए हैं। कार्लसन और सर्जेइ कर्जाकिन ने 16 चालों में ड्रॉ खेला। नीदरलैंड के अनीश गिरी और पोलैंड के जान क्रिस्टाफ डुडा की बाजी भी ड्रॉ रही। गिरी दूसरे स्थान पर हैं।

रिचर्ड रैपोर्ट ने फेबियानो कारूआना को हराया जबकि आंद्रेइ एसिपेंको ने दानिल दुबोव को मात दी। चैलेंजर्स वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रूस की पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेलकर दो अंक की बढ़त कायम रखी है। थाइ दाइ वान एंगुयेन और योनास बुल ब्येरे दूसरे स्थान पर हैं। मास्टर्स और चैलेंजर्स दोनों वर्गों में दो दौर के मुकाबले बाकी हैं।

संबंधित समाचार