दिल्ली से ब्रेजा कार चुराकर नागालैंड जा रहा युवक अयोध्या में गिरफ्तार
अयोध्या। जिले के थाना रौनाही पुलिस ने चोरी की कार बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मणिपुर का है और उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए गाड़ी का चेचिस नंबर तक बदल डाला था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। थाना रौनाही प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को …
अयोध्या। जिले के थाना रौनाही पुलिस ने चोरी की कार बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मणिपुर का है और उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए गाड़ी का चेचिस नंबर तक बदल डाला था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
थाना रौनाही प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को 26 जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि लखौरी पुल के नीचे एक व्यक्ति चोरी की सफेद रंग की ब्रीजा कार लिए खड़ा है।
मुश्तैदी दिखाते हुए पुलिस शाम छह बजकर 20 मिनट पर मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान नगवेन्जमी वशुम निवासी तलोई थाना सामदल जिला उखरूल प्रान्त मणिपुर व हालपता कन्ट्रीवाइड अपार्टमेन्ट मोहम्मदपुर आरके पुरम दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। सफेद रंग ब्रीजा कार एएस01ईवी1011 व आरसी को चेक करने पर वाहन स्वामी धीरज मेदही पुत्र बंगशीधर मेदही निवासी गोवाहटी पाया गया।
उनसे फोन पर बात की गई तो पता चला कि इस नंबर का वाहन उनके पास है। आरोपी ने बताया कि उसने गाड़ी का इंजन और चेचिस नंबर बदलवा दिया था। इसके बाद आरसी भी डुप्लीकेट बनवाई थी। दिल्ली से चोरी किये हुई कार से नागालैंड जा रहा था। आरोपी से 4600 रुपये नगद भी बरामद हुए। उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: नानपारा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी को मिला टिकट, भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी
