बाराबंकी: त्रिवेदीगंज में दिखा तेंदुआ, दहशत में आए ग्रामीण…
बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ इस बार त्रिवेदीगंज के मंझार गांव के पास दिखाई दिया है। ग्रामीणों ने इसकी तस्वीर लेकर वन विभाग को भेजी है। वन विभाग ने संबंधित गांव की ओर अपनी टीम रवाना कर दी है। गांव के आसपास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है। शाम ढलते ही …
बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ इस बार त्रिवेदीगंज के मंझार गांव के पास दिखाई दिया है। ग्रामीणों ने इसकी तस्वीर लेकर वन विभाग को भेजी है। वन विभाग ने संबंधित गांव की ओर अपनी टीम रवाना कर दी है। गांव के आसपास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दहशत लोगों को बच्चों को लेकर है।
पिछले दो महीने से इलाके में टहल रहा तेंदुआ , वन विभाग बना बेबस…
तहसील क्षेत्र और आसपास के गांव में तेंदुआ पिछले दो महीने से टहल रहा है। अब तक कई जानवरों को वह अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने उसका वीडियो भी बनाकर वन विभाग को सौंपा है। फोटो भी खींची है। वन विभाग ने कॉम्बिंग भी की लेकिन उनकी टीम को न तो कहीं तेंदुआ नजर आया और न ही वह उसका सुराग ही लगा सके। ताजा स्थिति एक बार फिर दहशत का सबब बन गई है।
ये भी पढ़ें:
लखनऊ विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों ने जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद सौंपा ज्ञापन…
ये भी पढ़ें:
जस्टिन लैंगर और रायली थॉम्पसन ऑस्ट्रेलिया ने दिया सम्मान, हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल
