रामपुर : किशोर से कुकर्म करने में अज्ञात पर मुकदमा
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। मानसिक रूप से कमजोर किशोर के साथ कुकर्म करने की वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले मे पिता की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली के एक निवासी व्यक्ति का 13 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ बोल भी …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। मानसिक रूप से कमजोर किशोर के साथ कुकर्म करने की वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले मे पिता की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली के एक निवासी व्यक्ति का 13 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ बोल भी नही पाता है।कुछ दिनों पूर्व किशोर घर के बाहर गया था कि इस दौरान एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर मानसिक रुप से कमजोर किशोर को जंगल एकांत में ले गया।
किशोर के साथ कुकर्म करने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किशोर के परिजनो के पास पहुंच गया।जिसे देखकर परिजन दंग रह गए।मंगलवार को पिता बेटे को लेकर कोतवाली पहुंच गया।अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरुकर दी है।
