राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देखा जैविक खेती का लाभ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उद्यान विभाग द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक खेती करने वाले पांच सदस्यों का दल लखनऊ पहुंचा। वहां पर राज्यपाल ने जैविक खेती की बारीकियां देखी। रिसिया स्थित राजकीय स्वर्ण जयंती पौधशाला में जैविक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा बहराइच के रिसिया में स्थित राजकीय स्वर्ण जयंती पौधशाला के …

बहराइच। उद्यान विभाग द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक खेती करने वाले पांच सदस्यों का दल लखनऊ पहुंचा। वहां पर राज्यपाल ने जैविक खेती की बारीकियां देखी।

रिसिया स्थित राजकीय स्वर्ण जयंती पौधशाला में जैविक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

बहराइच के रिसिया में स्थित राजकीय स्वर्ण जयंती पौधशाला के प्रभारी आरके वर्मा की ओर से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। टमाटर की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके साथ आलू की पिछेती प्रजाति या जिस फसल की अवधि 120 दिन हो।

राज्यपाल ने किसानों को हर सहयोग देने का किया वादा

उसके साथ सहफसली के रूप में टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। इससे दोनों फसल उत्पन्न किए जा सकते हैं। साथ ही कम लागत आएगी। बेहतर जैविक खेती करने वाले पांच किसानों का दल लखनऊ पहुंचा। राजभवन में जैविक खेती से उत्पन्न सब्जी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जायजा लिया। उन्होंने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए जैविक खेती करने और सरकार से सभी सहयोग लेने की बात कही। इस दौरान दल के सभी किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: रूदौली में दावेदार अनेक, बीकापुर में भी फंसा है पेच, तीन सीटों पर सपा ने खेला पूराने ही प्रत्याशियों पर दांव

ये भी पढ़ें: अयोध्या: मंडलायुक्त ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रहने की अपील की…

 

संबंधित समाचार