बाराबंकी: सात महीने बाद मिला लापता युवक का कंकाल, मचा हड़कंप…
बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के तेलवारी गांव के एक खेत में नर कंकाल के अवशेष मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। अवशेष के रूप में कंकाल की खोपड़ी, जबड़ा व कपड़े सहित अन्य अवशेष मिले हैं। इससे कई तरह की आशंका जताई जा रही है। लापता किशोर के पिता राजवीर सिंह ने कंकाल के …
बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के तेलवारी गांव के एक खेत में नर कंकाल के अवशेष मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। अवशेष के रूप में कंकाल की खोपड़ी, जबड़ा व कपड़े सहित अन्य अवशेष मिले हैं। इससे कई तरह की आशंका जताई जा रही है। लापता किशोर के पिता राजवीर सिंह ने कंकाल के साथ मिली पैंट के आधार पर शिनाख्त का दावा किया है।
एसपी अनुराग वत्स दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराकर कंकाल के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गन्ने के खेत में मिले नर कंकाल से उड़े होश
गुरुवार को रामनगर थाना क्षेत्र के तेलवारी गाँव के उत्तर दिशा में रामप्रकाश सिंह के गन्ने के खेत मे नर कंकाल के अवशेष देखे गए। पास ही कपड़े पड़े थे। खेत मे गन्ने की कटाई का काम कर रहे रामहेतु गुप्ता ने जब खेत में पड़े कंकाल के अवशेष व पैंट को देखा तो आश्चर्यचकित रह गया और तत्काल इसकी सूचना पिता राजवीर सिंह को दी। सूचना पर पहुचे परिजनों ने खेत में मिले अवशेष व कपड़ों के आधार पर अपने 15 वर्षीय पुत्र जिसका नाम वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बउवा की पहचान बतायी।
26 जून को लापता हो गया था वीरेंद्र प्रताप सिंह
वीरेंद्र प्रताप सिंह 26 जून 2021 को उस समय लापता हो गया था जब वह शाम चार बजे घर से धान का बेरन देखने गया था। इस मामले में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने अपने ही गांव के चार व्यक्तियों विमल सिंह, शिवम सिंह,दिनेश सिंह और सलमान को नामजद किया था। जिस पर पुलिस ने सलमान व विमल सिंह के ऊपर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था, जबकि दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। वहीं घटना के बाद से वीरेंद्र प्रताप सिंह का कोई पता नहीं चल सका था।
ये भी पढ़ें: इंडिया-सेंट्रल एशिया समिट में बोले पीएम मोदी सुरक्षा और स्थिरता के लिए सहयोग जरूरी
