बंगाल: दीघा के एक होटल में लगी आग, घबराकर छत से कूद गई महिला
दीघा। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के लोकप्रिय समुद्री रिसॉर्ट शहर दीघा में बृहस्पतिवार को एक होटल में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आग के कारण घबराकर होटल की पहली मंजिल की खिड़की से कूदने से एक महिला घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक अन्य सभी लोगों और …
दीघा। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के लोकप्रिय समुद्री रिसॉर्ट शहर दीघा में बृहस्पतिवार को एक होटल में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आग के कारण घबराकर होटल की पहली मंजिल की खिड़की से कूदने से एक महिला घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक अन्य सभी लोगों और कर्मचारियों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसकी तीसरी और चौथी मंजिल आग की चपेट में आ गई थी। होटल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
