यूपी चुनाव: पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा समेत तीन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) से टिकट कटने से नाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा, विधायक शरदवीर सिंह और फतेहपुर से कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राकेश सचान ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री व उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश भाजपा …

लखनऊ। यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) से टिकट कटने से नाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा, विधायक शरदवीर सिंह और फतेहपुर से कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राकेश सचान ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री व उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तीनों नेताओं को धमेंद्र प्रधान ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा से सपा के टिकट के दावेदार पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने अखिलेश यादव के खिलाफ बगावत कर दी थी । बताते है कि सपा ने रानीगंज विधानसभा से शिवाकांत ओझा को दरकिनार कर आपराधिक छवि के माने जाने वाले विनोद दुबे को टिकट दिया है। जिससे नाराज शिवाकांत ओझा ने भाजपा की सदस्यता ली है। वहीं सपा विधायक शरदवीर सिंह और कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान भी पार्टी से नाराज थे।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड का ऐतिहासिक शहर जहां गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों को दिया था तीरंदाजी का प्रशिक्षण, दक्षिणा में पांडवों ने बनाया सरोवर

संबंधित समाचार