वाराणसी में कांग्रेसी नेता को मिला आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। निर्वाचन आयोग ने वाराणसी में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर कांग्रेसी नेता पर विधिक कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कांग्रेसी नेता ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो …

वाराणसी। निर्वाचन आयोग ने वाराणसी में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर कांग्रेसी नेता पर विधिक कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

कांग्रेसी नेता ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो होगी विधिक कार्रवाई

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग आफिसर ने गुरूवार को नोटिस जारी करते हुये कहा कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं मिलने की स्थिति में यह माना जाएगा कि उन्हें उक्त के संबंध में कुछ नहीं कहना है और इस प्रकरण को निर्वाचन आयोग को सूचित करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।

चुनाव निगरानी दल को वाहन से मिली थी प्रचार सामग्री

उल्लेखनीय हैं कि चुनाव निगरानी दल को चेकिंग के दौरान गुरुवार शाम एक वाहन में कांग्रेस की प्रचार सामग्री मिली थी। प्रचार सामग्री में लगभग दो हजार पैम्पलेट पाए गए जिन पर प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गाँधी का फोटो लगा हुआ है लेकिन मुद्रक/प्रकाशक का नाम उल्लिखित नहीं था। यह आदर्श आचार संहिता की धारा-127 (क) के उल्लंघन की परिधि में आता है।

ये भी पढ़ें: 

यूपी चुनाव: ग्रेटर नोएडा में गरजे अमित शाह, कहा- सपा-बसपा ने बीस साल प्रदेश का खून पिया…

ये भी पढ़ें: 

हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही कमरे में पड़ा मिला महिला व पुरुष का शव…

संबंधित समाचार