लखनऊ: ई रिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत, मचा कोहराम…
लखनऊ। हसनगंज थानांतर्गत डालीगंज के ठेठेरी बाजार में तेज रफ्तार ई रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम युवराज यादव की मौत हो गई। आरोपी ई रिक्शा चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया है। ई रिक्शे की रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा मामले की जानकारी देते हुए हसनगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार …
लखनऊ। हसनगंज थानांतर्गत डालीगंज के ठेठेरी बाजार में तेज रफ्तार ई रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम युवराज यादव की मौत हो गई। आरोपी ई रिक्शा चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया है।
ई रिक्शे की रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा
मामले की जानकारी देते हुए हसनगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे युवराज अपने घर के बाहर रोड पर खेल रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड के समीप रहने वाला संजय तेज रफ्तार में निकला तो वहां खेल रहा युवराज चपेट में आ गया। गंभीर हालत में युवराज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांचते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
बस्तीवासियों ने जमकर किया हंगामा
इधर मामले को लेकर उग्र बस्तीवासियों ने युवराज के शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। बस्तीवासियों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने बस्तीवासियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ये भी पढ़ें: रामपुर: अब्दुल्ला के नामांकन पर फंस सकता है पेंच, विकल्प के तौर पर मां ने भी भरा पर्चा
