बाराबंकी के जिलाधिकारी ने की अपील, कहा- निडर होकर करें शत प्रतिशत मतदान
बाराबंकी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों के समीप रहने वाले मतदाताओं के साथ शुक्रवार को बैठक की। मतदाताओं से कहा कि निडर होकर मतदान करें। दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं की समस्याएं भी पूछी। निराकरण का भरोसा भी दिलाया। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित …
बाराबंकी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों के समीप रहने वाले मतदाताओं के साथ शुक्रवार को बैठक की। मतदाताओं से कहा कि निडर होकर मतदान करें। दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं की समस्याएं भी पूछी। निराकरण का भरोसा भी दिलाया। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए।
जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक में जिलाअधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने मतदाताओं से कहा कि वह किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं इसलिए निडर होकर मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से यह भी जानकारी ली की आसपास रहने वाला कोई ऐसा आपराधिक तत्व तो नहीं है जो मतदान में बाधा डाल सकता हो।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में किसी तरह के दबाव में आने की जरूरत नहीं है।
जिलाअधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने टीकाकरण में लगे अधिकारियों और निगरानी समिति के सदस्यों को आगाह किया है कि यदि किसी गांव में औसत से कम टीकाकरण होता है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ विधिक कार्रवाई की जा सकती है।
पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का मैच देख शेफाली वर्मा ने थामा था बल्ला, 15 साल की उम्र में ही तोड़ दिया रिकॉर्ड
