बहराइच: पुराने प्रत्याशियों पर भाजपा ने लगाया दांव, कैसरगंज से मंत्री पुत्र लड़ेंगे चुनाव
बहराइच। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से शुक्रवार को सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सभी पुराने प्रत्याशियों पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है। कैसरगंज विधान सभा में मंत्री पुत्र को टिकट दिया गया है। बहराइच जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें नानपारा विधानसभा क्षेत्र से दो दिन …
बहराइच। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से शुक्रवार को सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सभी पुराने प्रत्याशियों पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है। कैसरगंज विधान सभा में मंत्री पुत्र को टिकट दिया गया है। बहराइच जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें नानपारा विधानसभा क्षेत्र से दो दिन पूर्व ही अपना दल एस ने गठबंधन का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से शेष छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें बहराइच सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल, पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी, मटेरा विधानसभा से अरूणवीर सिंह, महसी से सुरेश्वर सिंह, बलहा से सरोज सोनकर, कैसरगंज से कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा को टिकट दिया गया है।
इनमें महसी, बहराइच सदर, पयागपुर, बलहा के सिटिंग विधायक शामिल हैं। जबकि कैसरगंज से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं मटेरा विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी अरूणवीर सिंह को पुनः टिकट दिया गया है।
अरमानों पर फिर गए पानी
जिले के सदर विधान सभा, पयागपुर, नानपारा, बलहा में कई संभावित प्रत्याशी टिकट मिलने की आस में मेहनत कर रहे थे, लेकिन पुराने प्रत्याशियों को टिकट मिलने से सभी के अरमानों को पानी फिर गया है।
सोशल मीडिया पर रुझान शुरू
पुराने लोगों को टिकट मिलने से लोगों के रुझान भी सोशल मीडिया पर आने शुरू हो गए है। बहराइच सदर, बलहा और पयागपुर विधान सभा के लोग तरह तरह के बयान लिखकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-सुप्रीम कोर्ट ने सस्ती हवाई सेवाएं मुहैया कराने वाले मशहूर ‘स्पाइसजेट’ एयरलाइंस को तीन सप्ताह की मोहलत दी
