Big Bash League: चौथी बार BBL चैंपियन बनी पर्थ स्कॉर्चर्स, फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को 79 रन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न । पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग के 11वें सीजन का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पर्थ ने सिडनी सिक्सर्स को 79 रनों से करारी मात दी। टीम की जीत में लॉरी इवांस और एश्टन टर्नर की अर्धशतकीय पारियों का अहम रोल रहा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते …

मेलबर्न । पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग के 11वें सीजन का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पर्थ ने सिडनी सिक्सर्स को 79 रनों से करारी मात दी। टीम की जीत में लॉरी इवांस और एश्टन टर्नर की अर्धशतकीय पारियों का अहम रोल रहा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स ने 171/6 का स्कोर बनाया था। लॉरी इवान्स नाबाद 76 टॉप स्कोरर रहे। कप्तान एश्टन टर्नर ने भी 54 रन की पारी खेली। सिडनी की ओर से स्टीव ओ’किफ और नाथन लॉयन ने दो-दो विकेट लिए।

Image

सिडनी सिक्सर्स के सामने 172 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 16.2 ओवर में 92 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला हार गई। डेनियल ह्यूजेस (42) को छोड़ टीम का एक भी खिलाड़ी अच्छी पारी नहीं खेल सका। टीम के 8 खिलाड़ी सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए। पर्थ की जीत में एंड्रयू टाय ने 3 और झाय रिचर्डसन ने 2 विकेट हासिल किए।

टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने मुकाबले की जोरदार शुरुआत की थी। पर्थ ने अपने पहले चार विकेट केवल 25 के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद 5वें विकेट के लिए इवान्स और टर्नर ने 104 रन जोड़कर टीम को पटरी पर ला खड़ा किया। लॉरी इवान्स ने 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से केवल 41 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए। इस पारी के लिए उनको मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया। कप्तान टर्नर ने भी 35 गेंदों पर 54 रनों की बढ़िया पारी खेली।

Image

चौथी बार जीता BBL का खिताब
पर्थ स्कॉर्चर्स ने चौथी बार बिग बैश का खिताब अपने नाम किया। चार बार BBL जीतने वाली पर्थ पहली टीम बनी। इससे पहले टीम ने 2013-14 के सीजन में होबार्ट हरिकेन्स को 39 रन, 2014-15 के सीजन में सिडनी सिक्सर्स को 4 विकेट और 2016-17 में सिडनी सिक्सर्स को ही 9 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें :

दो फेज में खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के मैच, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐलान

Aus Open 2022 : ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, 21वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर

Birthday Special: सचिन तेंदुलकर का मैच देख शेफाली वर्मा ने थामा था बल्ला, बचपन में लंबे शॉट के लिए मिलते थे 10 रुपये

संबंधित समाचार