सैकड़ों प्रवासी पक्षियों की अचानक मौत बनी चिंता का विषय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला। त्रिपुरा में अचानक हुई प्रवासी पक्षियों की मौत चिंता का विषय बनी हुई है। यहां सौ से अधिक बैंगनी मूरहेन (पश्चिमी प्रवासी पक्षियों) की अचानक मौत हो जाने के बाद राज्य वन विभाग ने शुक्रवार को गोमती जिले में उदयपुर के पश्चिमी गांवों में वन्यजीव विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है। प्रधान मुख्य वन …

अगरतला। त्रिपुरा में अचानक हुई प्रवासी पक्षियों की मौत चिंता का विषय बनी हुई है। यहां सौ से अधिक बैंगनी मूरहेन (पश्चिमी प्रवासी पक्षियों) की अचानक मौत हो जाने के बाद राज्य वन विभाग ने शुक्रवार को गोमती जिले में उदयपुर के पश्चिमी गांवों में वन्यजीव विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक डीके शर्मा ने कहा कि जिला वन अधिकारी (गोमती) के नेतृत्व में वन्यजीव अधिकारियों को उन इलाकों में भेजा गया है। इस दौरान ग्रामीणों को चेताया गया है कि वे किसी भी मृत पक्षी का सेवन न करें और विभाग के जांच के लिए इनके शवों को एकत्र करने में मदद करें।

उन्होंने कहा कि शव परीक्षण के लिए मृत पक्षियों के नमूनों को पशु संसाधन विकास विभाग की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और बड़े पैमाने पर हुई उनकी इस मौत के कारण का पता लगाया जायेगा।प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा,“फिलहाल यही लग रहा है कि पक्षियों ने आसपास के खेतों में इस्तेमाल किए गए कीटनाशकों का सेवन किया होगा।

जिसके बाद वे बेहोशी की हालत में चले गए होंगे और बारिश होने की वजह से आसपास की दलदली जमीन में गिर गए होंगे, जो उनकी मौत का कारण बना। हालांकि, यह अभी भी अनिर्णायक है।” खबरों के मुताबिक, उदयपुर के खिलपारा के ग्रामीणों ने गुरुवार को एक बड़े जलाशय में कुछ प्रवासी पक्षियों को मृत पाया। शाम तक इनकी संख्या कई गुना बढ़ गई थी।

ये भी पढ़े-

मध्यप्रदेश में कोरोना के 7763 नए मामले, 10,016 हुए स्वस्थ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा